गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पत्रकारो ने छः सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी अभय सिंह को सौंपा

तुलसीपुर/बलरामपुर। गत 8 मार्च को सीतापुर महोली के प्रतिष्ठित अखबार के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस जघन्य अपराध से प्रदेश भर के पत्रकार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अत्यंत दुःखी व आक्रोशित है प्रेस क्लब बलरामपुर शाखा तुलसीपुर के अध्यक्ष/पत्रकार शुकदेव चौरसिया ने छः सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी अभय सिंह को सौंपा। ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्यारों को फांसी दी जाए उनके परिजन को एक करोड़ की आर्थिक सहायता तथा परिजन के एक सदस्य को अविलंब सरकारी नौकरी व सुरक्षा प्रदान की जाए प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए पत्रकारों पर दर्ज किया जा रहे फर्जी मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जाए एवं किसी भी पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने से पहले विस्तृत जांच कराई जाए। ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष एन0यू0मिट्ठू शाह काशी प्रसाद तिवारी मोहम्मद वसीम राइनी शक्ति कुमार वर्मा प्रदीप कुमार मिश्रा ब्लॉगर मुजीब अल्वी मोहम्मद रिजवान व अमर त्रिपाठी पदाधिकारी एवं सदस्यगण प्रेस क्लब इकाई तुलसीपुर उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा की ज्ञापन उचित माध्यम से त्वरित मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!