गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अधिवक्ता संघ का चुनाव आज

उतरौला/बलरामपुर। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में आठ लोगो ने प्रॉक्सी मतदान किया है। पंजीकृत 279 अधिवक्ताओं में से सीओपी धारक 248 सदस्य शुक्रवार को मतदान करेंगे। उसी दिन मतगणना व परिणाम की घोषण की जाएगी। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी अनीसुल हसन रिजवी ने दी। मतदान सुबह आठ बजे से दो बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना होगी। मतदान कक्ष में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित होगा। किसी के द्वारा मत डालने का फोटो वायरल होता है तो उसके मतपत्र को अवैध घोषित कर दिया जाएगा। तीन बजे से होने वाली मतगणना में प्रत्याशी या उसके एजेंट में एक ही व्यक्ति रह सकता है। किसी भी मत पर विवाद की दशा में चुनाव आयुक्त का फैसला मान्य होगा। परिणाम की घोषणा के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सहायक चुनाव आयुक्त शंभूलाल गुप्त व सहायक चुनाव अधिकारी कुँवर जी, तुलसीराम यादव,आरिफ खां व सुमित श्रीवास्तव मतदान मतगणना का कार्य सम्पन्न करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!