गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सुभाषचंद्र चन्द्र बोस की जयंती पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

बलरामपुर। शक्तिपीठ बलरामपुर के परिसर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार की सुपर 50 टीम की संकल्प गोष्ठी वा रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तराज व परिवाजक राजकरन के द्वारा गुरुवन्दना से हुआ। उसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि सदर बलरामपुर के विधायक पलटूराम,उपप्रबंध ट्रस्टी डॉ० के के राणा,ट्रस्टी बिजलेश्वरी कसेरा,वरिष्ठ दिलीप कुमार श्रीवास्तव व ट्रस्टी व व्यवस्थापक सतीश चन्द्र मिश्रा बाबू जी द्वारा संयुक्त रूप से पूजन व नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि गायत्री परिवार ही एक ऐसी संस्था है जो समाज व सनातन के लिए अनेकों सामाजिक कार्यकर्म आयोजित करता रहता है। नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन सबसे पुनीत कार्य है। नगर के सम्मानित आलोक अग्रवाल ने अब तक 32 बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि कन्यादान के बाद रक्तदान सबसे बड़ा दान है। युवा मार्गदर्शक कृष्ण कुमार कश्यप जी ने गायत्री परिवार सुपर 50 युवाओं की टीम जो शान्तिकुंज से प्रशिक्षण होकर आयी सभी समाज व राष्ट्र हित में योगदान के लिए प्रेरणा के लिए आह्वान किया।इसके बाद मुख्य अतिथि वा ट्रस्ट मंडल व वरिष्ठों द्वारा सभी रक्तदान करने वाले परिजनों का तिलक चन्दन वा माल्यार्पण करके उनका धन्यवाद किया और कहा आप सभी सच्चे दानवीर है, मैं आप सभी व गायत्री परिवार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी परिजनों ने इस रक्तदान महायज्ञ में आहुति अर्पित करके नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिजनों ने 35 युनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गायत्री परिवार जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल ने कहा कि गायत्री परिवार प्रतिवर्ष नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!