उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नाली का टूटे हुए ढक्कन से हादसे का खतरा बढ़ा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के गांधी आदर्श विद्यालय इन्टर कालेज की तरफ जाने वाली सड़क के मोड़ पर बनी नाली का ढक्कन टूटा है। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। विद्यालय के बच्चों के नाली में गिरने का खतरा बना रहता है। जिम्मेदारों से इसे दुरुस्त करवाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अभी तक बन पाया है। नगर के विजय वर्मा, बबलू, श्यामदेव, करन कश्यप, राजेश पाठक आदि ने नगर पंचायत से ढक्कन लगवाने की मांग की है।



