गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जनपद कार्यालय कांग्रेस भवन में किए गए तालाबंदी की कांग्रेस सेवादल द्वारा की गई निंदा

बहराइच। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कुछ अप्रशिक्षित व दिशा विहीन कांग्रेस जनों के द्वारा जनपद कार्यालय कांग्रेस भवन में किया गया तालाबंदी की निंदा करते हुए ऐसे कृत्य पार्टी व संगठन विरोधी घोर अनुशासन हीनता करार दिया है। उन्होंने खण्डन करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने ऐसे कृत्य में सेवादल का नाम भी आज के दैनिक जागरण अखबार में प्रकाशित कर सेवादल संगठन की छवि तथा अनुशासन पर दाग लगाने जैसे कुत्सित प्रयास किया है जिसका हमने पुरजोर खण्डन करते हुए कहा कि किसी भी संगठन का नाम प्रकाशित करने से पहले प्रेस के साथियों को उस संगठन के मुखिया से सम्पर्क साधकर उस समाचार की पुष्टि कर लेनी चाहिए ताकि प्रेस की मर्यादा और प्रतिष्ठा पर किसी तरह से कोई आंच न आ सके। उन्होंने कहा कि पार्टी व संगठन हाईकमान द्वारा चयनित अध्यक्ष ही सेवादल का अध्यक्ष होता है, हमें हाईकमान द्वारा लिया गया निर्णय सर्वमान्य है सेवादल संगठन को सर्वाेपरि मानता है। उसे किसी भी ग्रुपबाजी से कोई मतलब नही है। उक्त दौरान कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष के दावेदार वे भी थे किंतु जब से शीर्ष नेतृत्व ने नये जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के नामों की घोषणा कर दिया है तब से नेतृत्व के आदेशों को सेवादल के एन टी सी तथा एन आई टी सी प्रशिक्षित कैडर होने के नाते अनुशासन के दायरे में हमेशा की तरह अध्यक्ष को स्वीकार कर नये सिरे पार्टी और संगठन की मजबूती देने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कुछ उत्साही कांग्रेस जनों से अपील की है वे अपनी उर्जा, शक्ति का प्रयोग विनाश के बजाय विकास और उत्थान के लिए करें तो और अच्छा होगा। उन्होंने कांग्रेस भवन के तालाबंदी को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि अच्छा होता कि हम इतनी ताकत से भाजपा और सरकार से संघर्ष करते। इस अवसर पर मोहम्मद इशारत खान एडवोकेट, बृजेश पाठक एडवोकेट जगतराम चौहान, अवधराज पासवान, अमर सिंह वर्मा आदि ने भी तालाबंदी की घोर निंदा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!