गोल्डेन शाइन अवार्ड शो 2025 ब्यूटीशियन अवार्ड की विजेता बनी रानी वर्मा

कुशीनगर/बोदरवार। गोल्डेन शाइन अवार्ड शो 2025 ब्यूटीशियन अवार्ड रानी वर्मा ने अपने नाम किया -बॉलीवुड अदाकारा स्नेहा उल्लाल आज महिला सशक्तीकरण के तत्वावधान में गोल्डेन शाइन अवार्ड शो 2025 का आयोजन किया गया। अवार्ड शो का मंच बॉलीवुड अदाकारा व देश की नामचिन मेक अप आर्टिस्ट से स्टेज सजा रहा बॉलीवुड अदाकारा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया । महिला सशक्तिकरण के अपने अभियान को लेकर सरयू रत्न अपराजिता सम्मान से सम्मानित मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सपना यादव ने अवार्ड शो का आयोजन रेजीडेंसी होटल में किया गया अवार्ड शो फैशन शो अवार्ड इनफ्लुएंसर अवार्ड व बिजनेस अवार्ड सेमत अन्य प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में देश की मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका हाडा, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती आस्था ने महिला महिला सशक्तिकरण व आधुनिक तकनीक को लेकर सभी महिलाओं को एक नया संदेश दिया गोल्डन साइन अवार्ड 2025 स्थानीय बोदरवार निवासी,कुशीनगर जिला की श्रीमती रानी वर्मा ने ब्यूटीशियन अवार्ड अपने नाम किया रानी वर्मा ने कहा कि सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और यह भी कहा कि आने वाले इस नए-नए आधुनिकरण के लिए सभी महिलाओं को तैयार रहना चाहिए ताकि इस युग के दौर में सभी महिलाएं नई-नई टेक्नोलॉजी को सीख कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सके।




