उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी माल गोदाम तिराहे पर मिला लावारिश लाश

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी मालगोदाम के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। जिसका नाम पता नहीं पता चल पाया है मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताया जा रहा है। माल गोदाम के आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति विगत तीन चार दिनों से तिराहे के आस-पास अचेत अवस्था में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ढेबरुआ नारायन लाल श्रीवास्तव चौकी प्रभारी बढ़नी अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किये और लावारिश लाश को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर कांस्टेबल अखिलेश यादव, दहाडी यादव, धीरेन्द्र सिंह, आलोक उपस्थित रहें।




