गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी नें किया बैठक

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो पर प्रभावी नियंत्रण के संबध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 जिसमें 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबध में लोगों को जानकारी देगें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संचारी रोग के बचाव हेतु एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षिण दिलाया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये उनका का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करायें। स्टाप डायरिया कैम्पेन के अन्तर्गत फ्रन्टलाइन वर्कर्स अपने साथ ओ0आर0एस0 पैकेट एवं क्लोरीन की गोलियां भी रखेगें, जिससे लक्षणयुक्त व्यक्ति को तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। दस्तक अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आशा कार्यकत्री द्वारा भ्रमण किये जाने वाले प्रत्येक परिवार के सदस्यों का आभा आईडी बनाकर परिवार के सदस्यों को उपलब्ध कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके साथ ही साथ स्कूलों, नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में जागरूक करें। स्कूलो के आसपास झाड़ियों की सफाई करना सुनिश्चित करायें। शौचालय का उपयोग करने हेतु लोगो को जागरूक करंे। नालियों की साफ-सफाई एवं दवाओें का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, ऑगनबाड़ी एवं ए0एन0एम0, स्कूली शिक्षक, ग्राम प्रधान की अहम भूमिका है। उन्होने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त रोगियों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में भेजकर त्वरित एवं सही उपचार कराने के लिए विशेष बल दिये जाने की आवश्यक्ता है। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए.के.झा, दस्तक/संचारी रोग प्रभारी डा0 अमित शर्मा, डा0 समीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त एमओआईसी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!