163 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक साथ विवाह हुआ सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय गौरा के परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक,सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 193 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 163 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया।इसमें 02 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक गौरा प्रभात वर्मा,डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन, उपजिलाधिकारी मनकापुर, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया,जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों।सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 60000/- प्रति जोडे के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है।शेष उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा,दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया,खण्ड विकास अधिकारी बभनजोत,छपिया सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।




