गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह यादव द्वारा केक काटकर मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

संत कबीरनगर। मेहदावल नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया और जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कार्यक्रम किए और अखिलेश यादव की लंबी आयु के लिए कामना की। कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को प्रदेश की सत्ता पर काबिज करने का भी संकल्प लिया। आपको बता दें कि नगर पंचायत मेहदावल के बाराखाल बौद्ध विहार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ सभासद मनजीत मौर्य और गोविन्द मौर्य के नेतृत्व में मनाया गया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर और एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की गई। वहीं इस दौरान सपा के पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ केक काटकर और एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की गई। और महिलाओं को अंगवस्त्र भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संकल्प लें कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जो दलाली थाना और तहसीलों में हो रही है वह हमारे सरकार में बंद हो जाएगी।अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन करके समाज के लोगों को एकजुट करने का काम किया है और समाजवादी पार्टी सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलना चाहती है।सभासद संघ अध्यक्षअब्दुल मन्नान,सभासद मनजीत मौर्य, सभासद प्रतिनिधि मनीष कुमार, रियाज अहमद, दीपक कंनौजिया, जनार्दन मौर्य,विजय यादव, अर्जुन यादव, गोविंद मौर्य स्वामीनाथ साहनी, आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!