उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भानपुर रानी मे आज खुलेगी मां लक्ष्मी के आंख की पट्टी

डुमरियागंज। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भानपुर रानी गांव मे 18 अक्टूबर से दो स्थानों पर मां लक्ष्मी पूजा समारोह का आयोजन किया गया है। शनिवार की रात धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी जी के आंख की पट्टी खुलने के साथ पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा समारोह का शुभारंभ हो जाएगा। अमन चौन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मी पूजा समारोह से सम्बंधित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन यम द्वितीया/भैया दूज के दिन भुवनेश्वर नाथ मंदिर भानपुर रानी के पोखरे में किया जाएगा। श्री श्रीवास्तव ने समस्त ग्रामवासियों से पूजन समारोह मे भारी से भारी संख्या मे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




