विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

दैनिक बुद्ध का सदंेश
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित हिंदू भवन बूथ संख्या 93 पर रविवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पाेरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का सजीव प्रसारण पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है और इसमें समावेशी विकास की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है।उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह बजट देश की आर्थिक प्रगति को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान अजय सिंह, शत्रुहन सोनी, शिवकुमार दुबे, बिंदराज गिरि, संजय, अमन आदि मौजूद रहे।


