लोटन में मनाया गया अम्बेडकर जयंती

लोटन/सिद्धार्थनगर। सोमवार को भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिन के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों मे डा.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई गई तथा उनके अनन्य भक्त सामाजिक कार्यकर्ताओ के अगुवाई में अम्बेडकर साहब के जयंती के अवसर पर लोटन ग्राम पंचायत के आयोजक राजेन्द्र प्रसाद के घर से रैली निकाल कर पुरे कस्बे में भ्रमण किया गया। रैली में हजारों की सहभागिता रही। रैली में दर्जनों गाड़ियों में बैठ कर भी लोग पीछे पीछे चलते रहे शामिल लोगों ने उनके विचारों पर चलने के लिए लोगो को बताया ।अलग अलग ग्राम पंचायत से आये लोगों ने नारे भी लगाये, नारे मे उन्होने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा अम्बेडकर साहब का नाम रहेगा।2 बजे लोटन कस्बा होते हुए घोघीनदी पुल, ठोठरी तिराहे से होकर ग्राम पंचायत लोटन मे ही आकर समाप्त किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने रैली में शामिल लोगों को रोड के एक तरफ से चलने के लिए लोग को आवश्यक निर्देश देकर साथ साथ पैदल चलते रहे, आयोजन कर्ताओं ने प्रशासन को धन्यवाद दिया । भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सुब्रत पाण्डेय द्वारा सेमरहना चौराहे पर जलपान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सहिला ,सैनुआ,भगता, भेलौजी आदि गांवों के लोगों द्वारा भी जलपान किया गया। इस दौरान आयोजक राजेन्द्र प्रसाद , दृगनारायन सिंहमण्डल अध्यक्ष भा.ज.पा., टीम सहित, सागर,राम लखन,मनोज कुमार,शैलेश कुमार चौरसिया,राम बृक्ष,मीरा,सीमा, शांति,इरशाद खान,रिंधू पासवान,अनूप कुमार यादव,अतीउल्लाह,महेश कन्नौजिया,प्रदीप कुमार, कमलेश चौरसिया,लक्ष्क्षी राम,तेज प्रताप सिंह ,सुग्रीव कुमार जितेंद्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।




