गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी का हुआ धूमधाम से शुभारम्भ, किसानों का इंतजार हुआ खत्म, हर्ष का छाया माहौल

कैसरगंज/बहराइच। एस.बी.एस आनन्द सोनालिका टैक्टर एजेंसी का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की उपस्थिति में बरखुरद्वारापुर चौराहे पर संपन्न हुआ। शुभारंभ के अवसर पहुंचे किसानों ने सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी को एक बार पुनः अपने क्षेत्र और अपने बीच पाकर आनन्द से भर उठे। कंपनी के अधिकारी अमन उपाध्याय व यज्ञेश पाल ने ट्रैक्टर की बनावट और मजबूती व टिकाऊ होने की जानकारी देते हुए किसानो को टाइगर टैक्टर की आधुनिक दौर में महत्वपूर्ण भूमिका वाला बताया। सोनालिका ट्रैक्टर को लेकर किसानों की हर जिज्ञासा को विस्तार से जानकारी देते हुए रूबरू संवाद स्थापित किया। स्थानीय संवाददाता से भी कंपनी के अधिकारियों ने चर्चा की। शुभारंभ के शुभ अवसर के दरमियान प्रोपराइटर रितेश श्रीवास्तव व दीपांशु सोनी ने आएं हुए ग्राहकों,कृषक और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को सम्मान जनक रुप से अपने नवीनतम प्रतिष्ठान पर स्वागत अभिनन्दन किया। उपरोक्त ट्रैक्टर एजेंसी के शुभारंभ के अवसर पर सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी के अधिकारी व एरिया मैनेजर अमन उपाध्याय व ट्रेनिंग मैनेजर यज्ञेस पाल व समाज सेवी वीर प्रताप सिंह हर्ष सहित सैकड़ों की संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!