ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की टिप्पणी पर भड़का बनिया (वैश्य) समाज

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा बनिया समाज के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर प्रदेशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के बैनर तले जिले भर से आये बनिया (वैश्य) समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व एक आधिकारिक बैठक में ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा था कि यह बनिए की दुकान नहीं है। वहीं समाज के लोगों का कहना है कि यह टिप्पणी उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और समाज के मान-सम्मान पर कुठाराघात है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर ष्एके शर्मा होश में आओष् और ष्बनिया समाज का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तानष् जैसे नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन शान्तिपूर्ण रहा, लेकिन जनाक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बनिया समाज राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहा है। व्यापार, शिक्षा और सामाजिक सेवा में इस समाज का अमूल्य योगदान है। उन्होंने मंत्री की टिप्पणी को शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वैश्य राजू कसौधन, महामंत्री अनुराग कसौधन, जिला उपाध्यक्ष सरवन कुमार कसौधन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में मंत्री से माफी मांगने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री ने माफी नहीं मांगी तो आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। बनिया समाज ने स्पष्ट किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे प्रदेशव्यापी विशाल आन्दोलन करेंगे।




