स्वच्छता हमारी पहचान है: डा सुनीता त्रिपाठी

बांसी। स्थानीय रतन सेन डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा रानी मोहभक्त लक्ष्मी महिला छात्रावास की साफ-सफाई किया गया। जिसमें स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा छात्रावास में लगे घास को फावड़े द्वारा साफ करके झाड़ू लगाकार घास तथा कूड़े कचरे को छात्रावास के बाहर फेंका गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं से अपनी बात हम सब एक मिशाल स्वच्छता है हमारी पहचान से प्रारम्भ करते हुये साफ-सफाई के महत्व को बताया और कहा जब हमारे आस-पास का वातावरण शुद्ध रहेगा तभी हम मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार ने बताया कि जब हम सभी के आप-पास साफ-सफाई रहेगी तभी हम सभी का विकास होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 सुभीर सिंह, डॉ0 प्रवेश दूबे, मुकेश, अवधेश, श्रेया, अमरेश, रूचिका, कोमल, ज्योति, रामू, आयुषी, दिव्या, सुनैना, प्रवीण, सपना, काजल, अर्चना, आदि उपस्थित रहे।




