गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आवास का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

बंद सामुदायिक शौचालय को खोलवाने का निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत, उसका बाजार के वार्ड नं0-1 काशीराम नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत बने आवास का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी से जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा वार्ता की गयी। वार्ता के दौरान जानकारी प्राप्त की गयी। किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही हुई। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास शहरी के लाभार्थियेां को समय से किश्त की धनराशि प्रेषित करे।

इसके साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये। किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी को स्थानीय लोगो द्वारा अवगत कराया गया कि साफ-सफाई नही होता है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय बन्द था जिसे खोलवाने का निर्देश दिया इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button