गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में तमिलनाडु को हराकर दिल्ली पहुंची सेमीफाइनल में

दैनिक बुद्ध का सदंेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 रविवार का मैच दिल्ली व तमिलनाडु के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली के कप्तान आयुष चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 16 में ओवर में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई। तमिलनाडु की तरफ से आदित्य कुमार ने 33 एवं सुनील ने 21 रनों के योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से कप्तान आयुष चौहान ने 05, भास्कर भारद्वाज ने 04 सक्षम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने जितेन्द्र शर्मा के धुआंधार 45 एवं हर्षित प्रताप सिंह के नाबाद 35 रनों की बदौलत 02 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। तमिलनाडु की तरफ से शाह आलम और सुनील ने 01-01 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच दिल्ली का कप्तान आयुष चौहान रहे। बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 टूर्नामेंट मैच के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के समाजसेवी राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह जी रहे। इस अवसर पर इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रंजीत चौधरी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चन्दन पाण्डेय, वकील खान, अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सोमवार का मुकाबला दिल्ली और लखनऊ के बीच खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!