गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बघौली/संतकबीरनगर। सिहटीकर -बौरव्यास मार्ग पर सरयू नहर से पानी रिसाव होने के कारण सड़क पर घुटने तक पानी भर गया है। इस जलभराव के कारण बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया है। इसी सड़क पर शुक्रवार सुबह पुष्पा देवी (38) अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थीं। जलभराव वाले हिस्से में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल पुष्पा को पहले जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के केजीएमसी रेफर किया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही ग्राम प्रधान श्याम बहादुर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सरयू नहर विभाग और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।पुष्पा देवी अपने पीछे तीन बच्चे रवि (18), अमित (16) और लाली (10) को छोड़ गई हैं। उनके पति घर से दूर मजदूरी करते हैं। प्रदर्शन में इंद्रावती, कांति देवी, विमला, सरस्वती, सोनी, कलावती, उषा, गुड्डू, किशन सिंह, गुल्लूर चौरसिया, अमित और वीरेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!