गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : सुख समृद्धि के त्योहार होली पर्व हार्दिक बधाई- डॉ0-एसपी भारती

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। शहर के बहुप्रतिष्ठित हॉस्पिटल बस्ती ट्रामा सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक मालवीय रोड बस्ती के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एसपी भारती ने जनपदवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का त्यौहार होली परिवार और दोस्तों के लिए एक साथ आने और जीवन के सहज आनंदमय उत्सव की भावना का आनंद लेने का पर्व है।

डॉक्टर एसपी भारती ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने ने कामना की कि यह अवसर शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशी लाए तथा हमारे समाज के मैत्री बंधन को मजबूत करे। उन्होंने कामना की है कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आयेगा। डॉ भारती ने कहा कि त्यौहारों से लोग एक दूसरे से जुडते है जिससे सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!