गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आग लगने से झोपड़ी में बंधी मवेशी की हुई मौत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आग लगने की घटना ने क्षेत्र में हड़कम्प मचा दिया। पहली घटना शोहरतगढ़ नगर पंचायत स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर की है। शनिवार को पुजारी टिल्लू शर्मा पूजा अर्चना के बाद बाजार में सामान खरीदने गये थे। दोपहर करीब 11 बजे उनके आवासीय कक्ष से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। पुजारी की पत्नी प्रियंका शर्मा ने आग देख शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग पहुंचे और मोटर पम्प से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुजारी चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और थाना प्रभारी नवीन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कपड़े, लगभग 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, सोफा, अलमारी, टीवी, एसी सहित सभी सामान जलकर राख हो चुका था। नायब तहसीलदार महबूब अंसारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आग का कारण विद्युत शार्ट सर्किट पाया गया है और राजस्व टीम क्षति का आकलन कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!