किसानों ने सहकारी समिति गैसड़ी पर खाद न मिलने से राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

बलरामपुर। किसान सहकारी समिति गैसड़ी पर खाद न मिलने के कारण किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 8रू30 बजे गैसड़ी में जाम कर दिया है।जाम की खबर सुनते ही खबर लिखी जाने तक कोई भी अधिकारी नहीं प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय पुलिस बल के साथ पहुंच कर किसानों को समझाने के बाद जाम खत्म हुआ एक घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग जम रहा जिससे कई किलोमीटर तक जाम में फंसे वाहनों का काफिला लगा रहा। किसानों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से हम लोग समिति का चक्कर काट रहे हैं लेकिन गरीब किसानों को खाद नहीं मिल रहा है जबकि ऊंची पहुंच रखने वाले बड़े आदमियों को पर्दे के पीछे से यूरिया खाद उपलब्ध करा दिया जाता है और यहां के अन्नदाता परेशान है धान की फसल चौपट हो रही है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय द्वारा किसानों को समझाने पर कि आप लोगों की मांग उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है उनके समझाने पर किसानों ने जाम खत्म किया 1 घंटे तक जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग।




