सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद में सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक नागरिक पुलिस रमाशंकर प्रसाद को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। समारोह में अधिकारियों ने रमाशंकर प्रसाद के दीर्घकालिक सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का परिचय दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसेवा को प्राथमिकता देना उनके कार्यशैली की पहचान रही।अधिकारियों ने कहा कि उनका सेवाभाव और कार्यसंस्कृति विभाग के अन्य कर्मियों, विशेषकर नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। पुलिस विभाग को उनके योगदान पर गर्व है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, पेशकार पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




