गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जन जन के प्रति दृढ़ संकल्पित है भाजपा: कन्हैया पासवान

डोर टू डोर जनसंपर्क कर जिलाध्यक्ष ने बताई सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विभिन्न अभियानों की श्रृंखला में ‘‘गांव चलो अभियान‘‘ के निमित्त विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अन्तर्गत विकास खण्ड नौगढ़ के रसूलपुर, कटया, पोखरभिटवा आदि ग्राम पंचायतों में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क कर सरकार के 8 साल बेमिसाल का पत्रक वितरित किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया क्षेत्र की जनता से संवाद कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन प्रेरणादायी है,डबल इंजन की यह भाजपा सरकार जनता के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर जिला मडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष नौगढ़ देहात सोनू गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख प्रति० राजेश मिश्रा,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,सौरभ त्रिपाठी,अवनीश जयसवाल,अजय गुप्ता, अनिल चौधरी,करीम आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!