गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रालोद की रैली आज तैयारियां पूरी- राम आशीष राय

बस्ती। 30 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती की पूर्व संध्या पर दिन मे 10 बजे श्रीपालपुर के देशराज नारंग इंटर कॉलेज के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार चौधरी जयंत सिंह का आगमन हो रहा है। जिसमें एक रैली को संबोधित करेंगे। राम आशीष राय ने बताया कि रैली की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है राजा ऐश्वर्य राज सिंह के संयोजन में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हजारो की संख्या में किसान शामिल होंगे। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बस्ती और गोरखपुर मण्डल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान, मजदूर और विभिन्न वर्गाे के लोग हिस्सा लेंगे। आयोजन के सफलता के लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लगे है। राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चन्दन सिंह चौहान के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य राज सिंह ने बताया कि रैली की सफलता के लिये दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। गांव- गांव जाकर लोगों को जोड़ने का क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के उत्साह को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से विवेक पटेल , जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा , महिपाल पटेल माही सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!