सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ से महला व पल्टादेवी मार्ग पर स्थित चोडार चौराहा पर शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीण रामचन्दर, रमाकान्त चौरसिया, विवेक उपाध्याय, मोतीलाल, शिवपूजन, बजरंगी, दुनिया पति चौरसिया, अजय, मंगल गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का देश की एकता और अखण्डता के लिए योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी को देश की एकता और समरसता बनाये रखने में योगदान देने का संकल्प दिलाया। सरदार जी खण्ड-खण्ड भारत को अखण्ड भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये थे, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अन्त में मौजूद लोगो ने सरदार पटेल जी को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ लिया।




