उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र
सोनभद्र : म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पियर एजुकेटरों का हुआ सम्मान, किशोरों के खिले चेहरे

दैनिक बुद्ध का संदेश,हिन्दी समाचार-पत्र
सोनभद्र : म्योरपुर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पियर एजुकेटर के माध्यम से किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के प्रति किशोरों को जागरूक किया गया।म्योरपुर सीएचसी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने पियर एजुकेटरो को छाता,घड़ी, और टिफिन देकर सम्मानित किया गया।
अधीक्षक डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर,किशोरियों को गोष्ठी के माध्यम से किशोरावस्था में होने वाले बदलाव व साफ सफाई के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूक किया जाता है।स्कूलों में भी किशोर,किशोरियों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस मौके पर इंदु राही, बीटीओ कौशल त्रिपाठी सहीत क्षेत्र की आशाएं मौजूद रही।




