देवरिया : एस बी टी में रंगोली प्रतियोगिता व झांकी का आयोजन
यह प्रकाश पर्व आपके जीवन को सुखी और समृद्ध बनाए- चेयरमैन एम एन त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का संदेश
देवरिया। गौरी बाजार के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा में शुक्रवार को दीपावली का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय देवी देवताओं की झांकी से हुई। फिर बच्चों ने अलग-अलग राज्यों के परिधान व वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी। नर्सरी व एल के जी के बच्चे मां लक्ष्मी, श्री राम, श्री कृष्ण, सीता, राधा तथा गांधीजी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद आदि विभूतियों का परिधान धारण कर उनकी अनुभूति कराई।
बच्चों ने तरह तरह की रंगोली बना अपनी प्रतिभा को दिखाया जिसमें मां लक्ष्मी की रंगोली सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं व बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि आप भी अपने जीवन में श्री राम के आदर्श से प्रेरणा लें और अपने जीवन को महान बनाएं। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय उप प्रधानाचार्य एस पी बिंद मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी प्रशासक अबू दानिश व शिक्षक-शिक्षिका तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।




