गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बढ़नी के टीसम में जर्जर पुल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के सेमरहवा ग्राम पंचायत के टोला टीसम में पक्की सड़क पर बना पुल इन दिनों हादसों को न्योता दे रहा है। वर्षों से जर्जर इस पुल का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया है। इससे पुल के बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह पुल दर्जनों गांवों को जोड़ता है, जिनमें महादेव बुजुर्ग, बगही, बसन्तपुर, सेमरहवा, टीसम, भावपुर उर्फ गुलरी प्रमुख है। इन गांवों के हजारों लोग, स्कूली बच्चे, एसएसबी की वैन, स्कूल वैन और अन्य वाहन प्रतिदिन इस जोखिम भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर है। टूटे पुल पर चलना जान को जोखिम में डालने जैसा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि प्रशासन से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण खलीलुल्लाह, अमानुल्लाह, अनिल कुमार, राजू, भोला यादव, कलीम, मोतीराम, संदीप कुमार, राममिलन, सलमान, हेमन्त और सुनील सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पुल का पुनर्निमाण कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!