उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बगुलहवा ग्राण्ट में एहतेरामे इंसानियत कान्फ्रेंस आज

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगुलहवा ग्राण्ट में आज 04 मई की शाम सात बजे एक दिवसीय “एहतेरामे इंसानियत कान्फ्रंेस” का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के प्रसिद्ध इस्लामिक धर्मगुरू मानवता के सम्मान पर प्रकाश डालेंगे। उक्त जानकारी बगुलहवा ग्राण्ट निवासी नूर आलम इदरीसी व जलसा कमेटी ने शानिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।




