गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : न्याय पंचायत वासा के देईपार में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी लोगों ने किया प्रतिभाग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के न्याय पंचायत वासा चक के देईपार में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। जिसमें न्याय पंचायत के समस्त परिषदीय विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

रैली का शुभारंभ कम्पोजिट विद्यालय देईपार में नोडल शिक्षक अहमद सईद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ। तत्पश्चात एक जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे। बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ। पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। घर घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ। आदि नारे लगाए। नोडल शिक्षक अहमद सईद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराएं। इस अवसर पर रामकुमार वर्मा ने लोगों से कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी लोग अपने घर के पास दूषित पानी न इकट्ठा होने दें।नालियों को ढक कर रखें,नालियों की साफ सफाई रखें।सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।बच्चों को बुखार आने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें। रैली में गिरधर पांडे नंद लाल, मोहम्मद वसीम, रज्जाक अहमद, राम सजीवन, संजय कुमार सेन, राम कुमार वर्मा, भैया राम, शशि कांत, ओम प्रकाश, आजमत अली, प्रमिला, इंदु गुप्ता, जसवंत यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!