
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच। बहराइच जिले में थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत शिवदहा गांव में तालाब के किनारे सागौन के पेड़ लगे हुए थे जिसको कुछ लोगों के द्वारा काट लिया गया और गलत तरीके से ग्राम प्रधान शिवदहा पचरननाथ को फंसा दिया गया , जिसे लेकर ग्राम प्रधान पचरननाथ ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग किया है। इस पर ग्राम प्रधान शिवदहा ने बताया कि तालाब के किनारे लगे 12 सागौन के पेड़ को अज्ञात लोगों ने काटकर गायब कर दिया , जब तक जानकारी मिलती उससे पूर्व वन विभाग की तरफ से बिना किसी जानकारी के ग्राम प्रधान को दोषी मानते हुए नाम जद रिपोर्ट थाना पयागपुर में पंजीकृत करवा दिया गया,ऐसा आरोप ग्राम प्रधान शिवदहा पचरननाथ ने लगाया। ग्राम प्रधान ने इस पूरे प्रकरण की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराए जाने की गुहार लगाई है फिर उन्होंने यह भी बताया कि यदि न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार आमरण अनशन के लिए मजबूर होगा। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।




