पेट्रोल पम्प से क्षेत्रीय लोगों को ईंधन की सुगम सुविधा प्राप्त होगी – विधायक
टेकनार में उर्मिला फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प का हुआ उदघाटन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत टेकनार, चिल्हियां-पल्टादेवी रोड पर स्थित ग्राम पंचायत टेकनार में नई भारत पेट्रोलियम (उर्मिला फिलिंग स्टेशन) पेट्रोल पम्प बुधवार को खुला है, जिसका उदघाटन लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने किया। भारत पेट्रोलियम के उर्मिला फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प के मालिक अजय कुमार द्विवेदी हैं। पेट्रोल पम्प उदघाटन के दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पूरे उत्तर भारत में विकास की गंगा बह रही है। इस पेट्रोल पम्प से क्षेत्रीय लोगों को ईंधन की सुगम सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही विधायक ने अजय कुमार द्विवेदी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल, राम प्रकाश दूबे, सन्तराम दूबे, अमित दूबे, ब्लॉक प्रमुख बेलहर कला भूपेन्द्र सिंह, राजेश्वर उर्फ राजू, राजकुमार भट्ट, आशीष पाण्डेय सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।




