गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संत निरंकारी मिशन का वार्षिक समागम सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। संत निरंकारी मिशन का वार्षिक समागम इंदिरा नगर में शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने प्रेरणादायक बिचार रखते हुए कहा परमात्मा ने हमे उत्तम जन्म, उचा रुतबा मानव का जन्म दिया। बड़े भाग्य से मनुष्य का जन्म मिला है। जो सुख परमात्मा के चरणों मे हैं वह और कही नही हैं। गुरु के चरणों मे भी बड़ी ही मौज से जीवन व्यतीत होता हैं। जोनल इंचार्ज ने कहा कुम्भ में करोड़ो लोगो की भीड़ जुट रही हैं। तमाम साधु संत मोक्ष पाने के लिए कठिन से भी कठिन परिश्रम करते हैं। सब परमात्मा की प्राप्ति के लिए तप कर रहे हैं। मोक्ष परमात्मा को मिलने के बाद ही होता हैं। जो गुरु के बिना जाना ही नही जा सकता हैं। राम की कृपा बनने के बाद ही परमात्मा का मिलन होता हैं। जिनके जीवन मे परमात्मा आ गया वह भाग्यशाली हैं। यहा जितने लोग बैठे हैं सभी ईश्वर को प्राप्त कर चुके हैं। इस दर पर ईश्वर देख तो लिया और जीवन मे उतर गया। इस पर विचार करना चाहिए। बाबा जी कहते हैं कि नाता निरंकार से जोड़ लो। समुद्र को देख लेते हैं लेकिन जब गहराई में उतरते हैं तब मोती मिलते हैं। इसी प्रकार यह ज्ञान है मिलने के बाद इसको आपने जीवन मे उतारने की जरूरत हैं। इस दर पर कहने की जरूरत नही है बल्कि जीवन मे ढालने की जरूरत हैं। कोई कार्य मेरे मुताबिक न हो तो इसमें भी मेरी भलाई हैं। क्योंकि यह निरंकार कर रहा हैं। अगर मैं करूगा तो चालकी, चापलूसी करुंगा। सब जगह, सब में, कण कण में परमात्मा हैं। ज्ञान समझ मे आया, कर्म में ढला तो गारन्टी हैं कि परिवार में सुख ही सुख मिलेगा। बाप-बेटे में, सास-बहू में, भाई-भाई में प्यार बना रहेगा। ज्ञान जीवन मे आने से आदत में बदलाव होगा, जीवन जीने का ढंग बदलेगा। घर मे सुंदर वातावरण होने से बाहर का भी वातावरण सुंदर बनेगा। परिवार के सभी सदस्यों को संगत में लाना चाहिए। संगत का वातावरण सबको मिलना चाहिए। संचालन राम सुमेर ने किया। समागम के दौरान अनेक वक्ताओं, कवियों और गीतकारों ने विभिन्न विद्याओं के माध्यम से गुरु महिमा और भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। संतों की प्रेरणादायक शिक्षाओं ने श्रद्धालुओं के जीवन को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध किया। इस अवसर पर मुखी डा. राजाराम यादव, सुनील श्रीवास्तव, राम औतार मौर्य, राम प्यारे, रमेश कुमार, पीताम्बर तिवारी, साधना, शांति देवी, किरन श्रीवास्तव, मीरा, सुमन, गीता, अर्चना, राजेश कुमार, रोशनी, प्रेम कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!