चंदनजोत में इंडिया मार्का हैण्ड पम्प खराब, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध जल

इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत परासिया माधवापुर उर्फ चंदनजोत जोत में कई वर्षों से तीन इंडिया मार्का हैण्ड पम्प खराब हैं। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध जल पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत परासिया उर्फ चंदनजोत में इंडिया मार्का तीन हैण्ड पम्प खराब लगे थे। जो कि वर्तमान खराब हो चुके हैं। कुछ को अराजक तत्वों द्वारा तोड दिया गया है। जिसका फाउण्डेशन कूडे के ढ़ेर में छिप गया है। ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण देशी हैण्ड पम्प का पानी पी रहे हैं। ग्रामीण अमरूल्लाह, कलीमुल्लाह आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि हैण्ड पम्प का सारा सामान उखाड़ करके जिम्मेदार द्वारा बेच दिया गया है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित सचिव सईदुल्लाह से पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी हैण्ड पम्प संचालित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीणों अमरूल्लाह, कलीमुल्लाह आदि ने कहा कि गांव में स्थलीय निरीक्षण करके सम्बन्धित भ्रष्ट सचिव व प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जायें। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि बर्षों से खराब इंडिया मार्का हैण्ड पम्प जानकारी में है, जांच करके कार्यवाही किया जायेगा।




