बच्चों व विद्यालय परिवार के परिश्रम का परिणाम ,शत प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया-अनूप खरे

बस्ती। सी.एम.एस.विद्यालय बस्ती के प्रांगण में विद्यालय के स्थापना दिवस पर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावियों को रिपोर्ट कार्ड, प्रमाण पत्र व शील्ड के साथ सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक जेपी तिवारी, राजकुमार शुक्ला, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अखंड सिंह व प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि बच्चों व विद्यालय परिवार की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि मेधावियों ने शत प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी ने कहा कि सी.एम,एस, विद्यालय की स्थापना जिस उद्देश्य के साथ हुई थी दशकों से वह आकार ले रहा है, हिंदुस्तान ही नहीं वरन् संपूर्ण विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विद्यालय के मेधावी अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं जिसमें हमें उम्मीद से बेहतर सफलता मिली है। इस अवसर पर सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, देव श्रीवास्तव, नितेश शर्मा, आवास विकास के सभासद परमेश्वर शुक्ला पप्पू, अभिषेक सिंह, पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, पत्रकार अनिल श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।




