नगर पालिका बस्ती में पांच मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने की।मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से नगर के विकास कार्यों में और तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।अध्यक्षता करते हुए नेहा वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि नए सभासदों के जुड़ने से कार्यों में और सहजता आएगी।वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि मनोनीत सभासद प्रमोद कुमार कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया और मृदुला शुक्ला नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने भी विश्वास जताया कि नए सदस्यों के आने से कार्यों को गति मिलेगी।इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद जगदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, जीवन चौधरी, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, मु. अयूब, शोभी सोनकर सहित कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, जयराम, अर्पित निगम, अर्चना कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, लिपिक गणेश सिंह, राजीव शंकर श्रीवास्तव, शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




