गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

समाचार पत्र में प्रकाशित खबर बेबुनियाद तथ्यहीन एवं भ्रामक कर देने वाली

पयागपुर/बहराइच। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का सहायक पंचायत अधिकारी विशेश्वरगंज ने खबर का खंडन किया और यह खबर बेबुनियाद,भ्रामक कर देने वाली एवं तथ्यहीन है। मिली जानकारी अनुसार विशेश्वरगंज विकास खण्ड में कार्यरत सहायक पंचायत अधिकारी टी एन राव ने प्रकाशित खबर का खंडन करते हुए बताया कि बच्चों के द्वारा आपसी हमझोली में यह स्टिकर लगा दिया गया था क्योंकि सचिवालय में सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों के बच्चे हमारे बच्चे के साथ में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और उनका एक दूसरे के पास आना जाना लगा रहता है। इसी कारण से बच्चों के द्वारा यह स्टीकर लगा दिया गया था। सरकार के नियमों का उल्लंघन करना हमारा कोई उद्देश्य नहीं है और सरकार के नियमों का हम बखूबी पालन करते चले आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!