गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु संशोधित समयसारिणी जारी

बहराइच। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम कक्षा 9-10 एवं दशमोत्तर कक्षा 11-12 में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत कर दी गई है। समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थाओं को 31 अगस्त 2025 तक संस्था स्तर से अग्रसारित आवेदनों को प्रथम चरण में सम्मिलित किया जाना है। प्रथम चरण में 02 अक्टूबर, 2025 को कक्षा 09-12 तक के पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाना है।संशोधित समय सारिणी के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड़ करके प्रमाणित करने हेतु 05 अक्टूबर 2025 तक समयावधि निर्धारित है। जबकि डीआईओएस द्वारा अधीनस्थ समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करने का कार्य 15 अक्टूबर 2025 तक किया जायेगा। इसी प्रकार मास्टर डाटा में सम्मिलित व एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर मार्किंग की कार्यवाही 14 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण की जायेगी। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया हेतु छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन की कार्यवाही 30 अक्टूबर 2025 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा ऑन लाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करने की कार्यवाही 04 नवम्बर 2025 तक, प्रथम चरण में विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की कार्यवाही 31 अगस्त 2025 तक, डीआईओएस द्वारा कक्षा 9-12 तक वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करने का कार्य 09 सितम्बर 2025 तक पूर्ण की जायेगी।इसी प्रका र द्वितीय चरण में विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की कार्यवाही 06 नवम्बर, 2025 तक, द्वितीय चरण में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करने की कार्यवाही 15 नवम्बर 2025 तक पूर्ण की जायेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने समस्त इण्टर कालेज/हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों/प्रधानाचार्या से अपेक्षा की है कि 31 अगस्त 2025 तक समस्त पात्र आवेदनों को अग्रसारित किया जाए, जिससे 02 अक्टूबर 2025 को प्रथम चरण में छात्रवृत्ति वितरण समारोह में अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!