उत्तर प्रदेशबहराइच
पुलिसकर्मियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ मनाई होली
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | आज रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच में पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया। होली के अगले दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर रंग डालकर और गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी इस अवसर पर शिरकत की ; उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन में संगीत की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके। इस दौरान वर्दी में फर्क भुलाकर सभी ने बराबरी से होली का आनंद लिया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों में भी पुलिसकर्मियों ने होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया।




