गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पीड़ित परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त

दैनिक बुद्ध का सन्देश

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज भ्रमण पर आये हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ग्राम पंचायत कुड़ोनी के पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ के भतीजे राहिल की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर परिजनों का हाल लेने के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही उन्होंने कई गांवों का दौरा भी किया उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है और कानून पर नियंत्रण नहीं है, किसान परेशान हैं वहीं भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर सत्ता पर काबिज रहना है और हमेशा बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो मोहब्बत की दुकान खोलो की बात करते हैं। उक्त भ्रमण कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार से मिलने के समय मौके पर पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ डॉक्टर गौसुल आजम,पूर्व प्रधान अब्दुल कादिर आलिया नर्सिंगके डॉक्टर मुहित, सलाम मंसूरी ,अराफात अहमद, मोहम्मद साकिब ,फराज अहमद सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी रही।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!