गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर : तकनीकी विधि से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन- जयप्रकाश

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। देश व प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान भाई सरकारी योजनाओं को जैसे उन्नतिशील बीज आधुनिक कृषि यन्त्र तथा वैज्ञानिक तकनीकी विधि और संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आए बढ़ाए। क्त बातों की जानकारी देते हुए कृषि बीज भंडार रानीपुर परिसर में आयोजित विकास खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश भारती में दी।

विशिष्ट अतिथि पीजी कॉलेज बड़हलगंज के शस्य विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ वीरभद्र त्रिपाठी ने मृदा परीक्षा खेत की मिट्टी के अनुरुप बीज प्रजाति का चयन प्राकृतिक खेती जैविक खेती आदि पर विस्तार से दी जानकारी। पुर्व अपर जिला कृषि अधिकारी रामअधार यादव ने आधुनिक कृषि यंत्रों की खेती में उपयोगिता फसल अवशेष प्रबन्धन कर ऊर्जा उत्पादन सहित आदि योजनाओं की विस्तार से दी जानकारी।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जियाउल्लाह सिद्दीकी बीटीएम अखिलेश पांडेय राज नारायन यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा रामभरोस ने पशुओं में लगने वाले रोग बीमारी एवं रोकथाम संतुलित पशु आहार बीज शोधन डी कंपोजर की उपयोगिता आदि पर विस्तार से दी जानकारी।

बृजेंद्र भगवान दास पिंटू आर्य शेषनाथ पाल दीपांकर सरोज ने भी खेती की तकनीकी विधि की दी जानकारी। मुख्य अतिथि द्वारा 15 किसान भाइयों को सरसों के हाई ब्रीड बीज के मिनी कीट का वितरण किया गया। अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल सिंह व संचालन बीटीएम श्री पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन राज नारायन यादव ने किया। इस अवसर पर आशा मौर्या संतोष मिश्रा भीम सिंह विवेकानंद सिंह संगीता देवी प्रभावती लीलावती रेखा कौशल्या श्रीराम यादव सुरेंद्र शुक्ला घनश्याम दुबे राधेश्याम नायक राजकुमार यादव स्वामीनाथ सहित आदि किसानगण ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button