गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हल्की सी बारिश मे सड़क पर चलना हुआ दुस्वार

इटवा/सिद्धार्थ नगर। इटवा तहसील क्षेत्र के गौरा मंगुवा संपर्क मार्ग से नहर होते हुए पकरैला गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह से बदहाल है। हल्की सी बरसात होने पर सड़क अब जलाशय के रूप में नजर आने लगता है ।बावजूद इस सड़क से सफर करने को लोग मजबूर है।जर्जर व अधूरे इस सड़क के कारण आसपास के गांव के लोगों का आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सलवन जोत ,सिसवा बुजुर्ग, पकरैला, सुहिया आदि गांव के अलावा भी आसपास के गांव के लोग इस कीचड़ युक्त सड़क से होकर स्कूल ,कॉलेज, व तहसील मुख्यालय तक सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी तक को इस समस्या से अवगत कराया गया बावजूद समाधान के लिए कोई पहल नहीं किया गया। जहां मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन का सख्त निर्देश है की सड़कों से हर गांव को जोड़ा जाए ताकि आवागमन में लोगों को आवागमन में आसानी हो। बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की तानाशाही रवैया के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। लगभग 300 सड़क अधूरी यह सड़क अगर बन जाए तो आस पास के गांव के लोगो का आवागमन आसान हो जाएगा। वर्षा होने पर इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है ऐसी स्थिति में लोगों को अधिक से अधिक दूरी तय करके दूसरे रास्ते से घूमकर आना-जाना पड़ता है। स्कूली बच्चे कई बार इसमें गिरकर अपना बस्ता और ड्रेस तक खराब कर लेते हैं। नवयुवक ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जंग बहादुर चौधरी, कृष्ण भवन यादव, कमलेश कुमार यादव, सुरेश विश्वकर्मा, विजय चौधरी,मनोज ,दूधनाथ विश्वकर्मा आदि लोगों ने सड़क निर्माण व मरम्मत की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!