गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता- सुधीर राव

कुशीनगर। हाटा विकास खण्ड के न्याय पंचायत अहिरौली राय के जूनियर हाईस्कूल भठही राजा के प्रांगण में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक जो मार्च में सेवा निवृत्त हुए थे व तीन बर्ष पूरा कर लिए एआरएपी गणों के स्थानांतरण के उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक ए आर पी विदाई समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव रहें। वहीं विद्यालय के बच्चों सहित न्याय पंचायत के सभी शिक्षक मौजूद रहें। सेवा निवृत्त शिक्षकों में मुमताज अहमद, मुमताज सिद्धकी, उमाशंकर सिंह, शैलेश शाही, सत्यप्रकाश गुप्ता, अशोक राव वही इस न्याय पंचायत से एआरपी शिक्षक राम आशीष प्रजापति,दयानन्द दूबे,विनोद शर्मा, नृपेन्द्र सिंह है। जिनको सम्मानित किया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए सुधीर राव ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता केवल उनकी नौकरी रिटायर होती है वह हमेशा अपने कर्तव्य को लेकर साथ चलता है कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुभाष कानदू व संचालन अमिताभ त्रिपाठी व धीरज राव ने किया आयोजन समिति के अध्यक्ष शिक्षक प्रबीर राव ने आये सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, मंडल अध्यक्ष टेकुआटार राजेश राव,पवन दूबे ,ग्राम प्रधान सुभाष कांदू, डिम्पल पांडेय पिंटू तिवारी राजेश शुक्ला बिपिन सिंह,मुरली मनोहर, अभयानंद, धीरज मिश्र, सुमित राय, रितेश सिंह, राजीव सिंह, राजीव गुप्ता, अनिता राय, विजयकांत मिश्र, कमलेश गुप्ता, इकबाल अहमद, नसीरुद्दीन, धनन्जय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!