बीडीओ एवं एडीओ पंचायत बांसी ने वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस की दी बधाई

बांसी/सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत दासिया के पंचायत भवन पर बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी सहित एडीओ पंचायत अजय राय, सचिव अभिनव शुक्ला व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय चौरसिया और वन विभाग के लोगों के साथ मिलकर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। एडीओ पंचायत अजय राय, सचिव अभिनव शुक्ला एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय चौरसिया ने एक पेड़ माँ के नाम व एक पेड़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम और एक पेड़ हरियाली के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का सन्देश दिया। बांसी बीडीओ कृतिका अवस्थी व एडीओ पंचायत अजय राय ने कहा कि आइए हम सब मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने और हरित भविष्य की दिशा में काम करें। इस अवसर पर वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा सहित समस्त ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों व अन्य लोग उपस्थित रहें।



