गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

गौशाला में हो रहा भ्रष्टाचार भूसे से भरा पेट, बेज़ुबानों के निवाले पर डाका

रेहरा बाज़ार/बलरामपुर। विकास खंड रेहरा बाज़ार के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनुवागढ़ और मीरपुर की गौशालाओं में अव्यवस्था और लापरवाही की शिकायतें सामने आई हैं। इन गौशालाओं में मवेशियों के चारे और प्रबंधन को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और गौशाला के केयर टेकरों के अनुसार, गौशालाओं में मवेशियों को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चारा नहीं मिल रहा है। अधिकांश समय उन्हें केवल भूसा दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पशु आहार के नाम पर जो कन रखा होता है, वह पर्याप्त नहीं है और उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति गौशालाओं के प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। सरकारी अनुदान और सुविधाओं के बावजूद, बेसहारा गौवंश को मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है ताकि दोषियों की पहचान हो सके और गौशालाओं की स्थिति में सुधार लाया जा सके। जिला प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!