गांव चलो अभियान में भाजपाईयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया शोहरतगढ़ मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान के क्रम में करौंदा, साहा,सिरवंत आदि गांवों में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोविंद माधव के साथ पूर्व मण्डल महामंत्री पद्माकर शुक्ल, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी, नीलू ओझा , राजेश्वर पाण्डेय, मुन्ना गौंड, शिवपूजन विश्वकर्मा, सूर्यदेव शुक्ला, विजय उपाध्याय आदि सैकडो लोग शामिल रहे। इस दौरानकार्यकर्ताओं ने जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा कहा कि डबल इंजन की सरकार आप सभी के अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। आम आदमी के सुख-दुख में सरकार हमेशा खड़ी है। विगत आठ वर्ष में सरकार ने बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। किसान की समस्यायों का समाधान हमारा लक्ष्य है। गेहूं का समर्थन मूल्य में वृद्धि करना, किसान सम्मान आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है।



