उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय

लोटन। नेपाल सीमा के करीब स्थित ठोठरी बाजार में लगने वाली शनिवार को साप्ताहिक बाजार से चोर पहल झपकते ही बाइक चोरी कर ले जाते हैं। ग्राम अभयपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपनी बाइक से ठोठरी बाजार आए और खड़ी कर सामान खरीदने लगे। वापस आए बाइक नहीं थी। उन्होंने बाइक की काफी खोजबीन की मगर नहीं मिली। 17 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर कहा कि बाइक की डिक्की में पांच स्टांप पेपर, लड़के नवीन श्रीवास्तव की मार्कशीट, चेक बुक, मनरेगा कार्रवाई रजिस्टर व सहारा रसीद व अन्य कागजात थे।



