गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मासूम को सड़क पार करना पड़ा मंहगा, ट्रैक्टर के चपेट में आने से मासूम की हुई मौत

प्रशासन कब लगाएगा तेज गति से शहर में फर्राटा भरते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों पर अंकुश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंद दिया यह घटना हिंदुस्तान चाइल्ड क्लीनिक के सामने कल की है जब 6 वर्षीय मासूम आजम अपनी मां को ढूंढते हुए मां के पास जा रहा था तब तेज फर्राटा दौड़ लगाती हुई ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार बड़े पापा के बेटे को दिखाने मां के साथ डिगिहा के पास एक निजी अस्पताल में मासूम आया था जो कि खैरीघाट के नकहा गांव का निवासी था। दर्दनाक हादसे का वीडियो CCTV में कैद हुआ और इस घटना ने लोगों का दिल झकझोर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब सवाल यह उठता है कि शहर में तेज गति से फर्राटा लगाते हुए ट्रैक्टर ट्राली पर प्रशासन कब अंकुश लगाएगा या ऐसे ही लोगों की जान जाती रहेगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!