गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

सपा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने लोगों को बाटे कंबल

लखीमपुर खीरी। जनपद के तहसील पलिया निवासी रेहान खान को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने के बाद रेहान के समर्थकों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है जिसके चलते रेहान खान ने ठंड को देखते हुए पलिया तहसील के दर्जनों गांव में पहुंचकर गरीबों विधवाओं और बुजुर्गों को गर्म कंबल वितरित किए व गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं जानी। गांव के लोगों ने रेहान खान के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।पलिया तहसील के ग्राम कमलापुरी में एक विधवा महिला बीमारी से जूझ रही थी। महिला ने जैसे ही अपनी समस्या रेहान को बताई उन्होंने आनन-फानन महिला के अकाउंट में नगद राशि ट्रांसफर किया जिससे वह अपना इलाज कर सके। इसके अलावा भरोसा दिलाया आगे का इलाज में जो भी खर्च आएगा उसमें हम सहयोग करेंगे।आर्थिक मदद पाने के बाद विधवा महिला की आंखें नम हो गई और रेहान के सर पर हाथ रखते हुए दुआएं दी। रेहान खान ने बातचीत के दौरान बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। गरीब जनता महंगाई के चलते त्राहि त्राहि कर रही है। सरकार की तरफ से जो योजनाएं चलाई जा रही है वह गरीबों तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा गरीबों को ना तो आवास मिल रहा है ना ही 60 साला पेंशन मिल रही है ना ही उनको पानी की सप्लाई मिल रही है।जनता परेशान है सन 2027 में जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकेगी। रेहान ने कहा कि सन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद सबसे पहले इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलाने का काम किया जाएगा। तहसील पलिया के गांव के लोगों ने बताया कि चाहे कोरोना काल रहा हो या फिर बाढ़ त्रासदी रही हो रेहान भाई हम लोगों के बीच पहुंचकर राशन कपड़े से लेकर आर्थिक मदद करते हैं।इतना ही नहीं पलिया के कई इलाकों में गरीब असहयों की बहन बेटियों की शादी के खर्चे से लेकर बीमारों के इलाज के लिए भी मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!